सरकार के खिलाफ मौन व्रत रखकर बोले कांग्रेस कार्यकर्ता-राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं Rampur News
सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर में कांग्रेसियों ने मौन व्रत रखकर आवाज बुलंद की।
रामपुर, जेएनएन। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा संसद में दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेसियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को उन्होंने फिर इसे इसका विरोध जताया। कार्यकर्ता गांधी समाधि गांधी पर इक_ा हुए। वहां पर साध्वी प्रज्ञा की सदस्यता बर्खास्त करने की मांग करते हुए मौन रख कर धरना दिया।
संसद में प्रवेश का अधिकार नहीं : नगर अध्यक्ष
इससे पूर्व बैठक में नगर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि जो प्रज्ञा ठाकुर को संसद में प्रवेश करने का अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री को अपनी नीयत साफ करनी चाहिए कि वह किसके समर्थक हैं, महात्मा गांधी के या गोडसे के। कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति का स्तर काफी गिरा दिया है। उनके सामने उनके लोग संसद का अपमान कर रहे हैं। विश्व में महात्मा गांधी की जो ख्याति है, आज तक कोई भी उस मुकाम तक नहीं पहुंच सका है। राष्ट्रपिता का अपमान किसी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रधानमंत्री जवाब दें कि साध्वी प्रज्ञा की सदस्यता खत्म करेंगे या नहीं।
खेद जताने से नहीं चलेगा काम
भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट करे कि वह गांधी की विचारधारा पर चलना पसंद करती है या नाथूराम गोडसे की। उन्होंने कहा कि महज खेद प्रकट करने से काम नहीं चलेगा। देश जानना चाहता है कि साध्वी को सदन से कब बर्खास्त किया जा रहा है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां, आसिफ खां, एजाज खां, आमिर कुरैशी, शैजी राहुल, रहमान अली, फैसल हसन, सलमान अली, मेहरबान अली, राशिद खां, सलीम अहमद, ताबिश खां, महफूज खां, शादाब खां, इमरान खां, शकील मंसूरी, मणि कपूर व शरीफ अहमद आदि उपस्थित रहे।