प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस मनाएगी बेरोजगारी दिवस
युवा कांग्रेस पूरे देश में उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाएगी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 04:48 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 04:48 PM (IST)
रामपुर, जासं : युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है प्राइवेट कंपनियां बंद हो रही है। सरकार नौकरियों के लिए सरकारी भर्तियां नहीं निकाल रही है। भर्ती निकलती है तो परीक्षा नहीं होती अगर परीक्षा हो तो परिणाम नही। ऐसे में देश का युवा क्या करे। बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। बेरोजगारी का मुख्य कारण प्रधानमंत्री की जनविरोधी नीतियां हैं। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। उनको बेरोजगारों की आवाज सुनाई दे, इसलिए युवा कांग्रेस पूरे देश में उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें