कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू सड़क हादसे में घायल
ता घायल हो गए। युवा नेता और चालक के भी चोटें आईं। उनके पीछे भाजपा नेता डॉ. तनवीर भी समर्थकों के साथ लखनऊ से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी पर वह मौके पर पहुंच गए और घायल कांग्रेस नेता को शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया।
रामपुर : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुतिउर्रहमान खां बब्लू लखनऊ से रामपुर आते समय शाहजहांपुर में सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात हुआ। कांग्रेस नेता अपनी गाड़ी से लखनऊ गए थे। उनके साथ युवा कांग्रेस नेता नोमान खां भी थे। वापसी के समय शाहजहांपुर में उनकी गाड़ी सड़क के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलट गई। तीन पलटी के बाद सड़क किनारे गिर गई। हादसे में कांग्रेस नेता घायल हो गए। युवा नेता और चालक के भी चोटें आईं। उनके पीछे भाजपा नेता डॉ. तनवीर भी समर्थकों के साथ लखनऊ से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी पर वह मौके पर पहुंच गए और घायल कांग्रेस नेता को शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद रामपुर के जिला अस्पताल ले आए। शुक्रवार को उनका हालचाल जानने वालों का अस्पताल में तांता लगा रहा।