पाकिस्तान के नंबर से भाजपा कार्यकर्ता को आई कॉल
या तो वह पाकिस्तान का निकला। इस पर वह घबरा गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फोन से पुलिस अधीक्षक को दी। बाद में सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और कॉल के संबंध में तहरीर दी। सिविल लाइंस कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जासं
रामपुर : भाजपा कार्यकर्ता के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आने का मामला सामने आया है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। ज्वालानगर इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी अभिषेक बालियान पुत्र शिवपाल ¨सह भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार को सुबह करीब सवा दस बजे उनके मोबाइल पर अंजान व्यक्ति की कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की, लेकिन उधर से कोई आवाज नहीं आने पर फोन काट दिया। उन्हें कुछ शक हुआ। नंबर चेक किया तो वह इंटरनेशनल कॉल थी। उन्होंने गूगल पर नंबर डालकर सर्च किया तो वह पाकिस्तान का निकला। इस पर वह घबरा गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फोन से पुलिस अधीक्षक को दी। बाद में सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और कॉल के संबंध में तहरीर दी। सिविल लाइंस कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जासं