सिलेंडर में आग लगने से बालक झुलसा
सिलेंडर में अचानक आग लगने से छह वर्षीय बालक झुलस गया। घायल को रुद्रपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुहल्ला चमारान निवासी सलीम अहमद के घर पर मरम्मत का काम चल रहा है। उसके काम करने का हथौड़ा खराब हो गया, जिसे उसका भाई मोहम्मद जावेद अपने भतीजे मोहम्मद जैद के साथ रमेश कुमार के घर ठीक कराने के लिए गया। रमेश के घर गैस पर खाना बन रहा था। इस दौरान सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में मोहम्मद जैद गंभीर रूप से झुलस गया। बालक की चीख-पुकार पर पास पड़ोसी एकत्रित हो गए।
केमरी : सिलेंडर में अचानक आग लगने से छह वर्षीय बालक झुलस गया। घायल को रुद्रपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुहल्ला चमारान निवासी सलीम अहमद के घर पर मरम्मत का काम चल रहा है। उसके काम करने का हथौड़ा खराब हो गया, जिसे उसका भाई मोहम्मद जावेद अपने भतीजे मोहम्मद जैद के साथ रमेश कुमार के घर ठीक कराने के लिए गया। रमेश के घर गैस पर खाना बन रहा था। इस दौरान सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में मोहम्मद जैद गंभीर रूप से झुलस गया। बालक की चीख-पुकार पर पास पड़ोसी एकत्रित हो गए। बाद में परिजन बालक को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रुद्रपुर रेफर कर दिया। जासं