लॉकडाउन के दौरान अफसरों पर पथराव करने वाले तीन गिरफ्तार
लॉकडाउन का पालन कराते समय अधिकारियों से गाली-गलौज व पथराव के आरोप में पुलिस ने बाकी तीन युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जबकि पुलिस तीन का पहले ही चालान कर चुकी है। पहली अप्रैल बुधवार की सांय एसडीएम गौरव कुमार मुहल्ला भव्वलपुरी में तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह नायब तहसीलदार पुलिस व राजस्व टीम के साथ मियां वाली मस्जिद के पीछे लॉकडाउन व धारा 144 का एनाउंसमेंट कर लोगों को घरों में रहने की बात कर रहे थे। इसी बीच आरोप है कि मकान के आगे छह लोग खड़े थे। दूर से मना करने व घरों में रहने को कहा गया लेकिन वे घरों में नहीं गए और गाली-गलौज करने लगे। पुलिस की सहायता से बल प्रयोग कर तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया था।
टांडा, जासं : लॉकडाउन का पालन कराते समय अधिकारियों से गाली-गलौज व पथराव के आरोप में पुलिस ने बाकी तीन युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया, जबकि पुलिस तीन का पहले ही चालान कर चुकी है। पहली अप्रैल बुधवार की सांय एसडीएम गौरव कुमार मुहल्ला भव्वलपुरी में तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार, पुलिस व राजस्व टीम के साथ मियां वाली मस्जिद के पीछे लॉकडाउन व धारा 144 का एनाउंसमेंट कर लोगों को घरों में रहने की बात कर रहे थे। इसी बीच आरोप है कि मकान के आगे छह लोग खड़े थे। दूर से मना करने व घरों में रहने को कहा गया, लेकिन वे घरों में नहीं गए और गाली-गलौज करने लगे। पुलिस की सहायता से बल प्रयोग कर तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया था। बाकी तीन साथी मौके से फरार हो गए।
नायब तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज की ओर से मुहल्ला भव्वलपुरी निवासी मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद गुलफाम, मोहम्मद नफीस, इसरार, फत्ती उर्फ जुल्फिकार तथा अफ्फान के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने, राजस्व टीम पर पथराव, गाली-गलौज करने आदि में पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद गुफरान व मोहम्मद नफीस का चालान कर दिया था। रविवार दोपहर पुलिस ने बाकी तीन इसरार, जुल्फिकार व अफ्फान को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।