Move to Jagran APP

पराली जलाते छह किसान पकड़े, लेखपालों को नोटिस

रामपुर एसडीएम बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पराली जलाते छह किसानों को पकड़ लिया। बाद में सभी किसानों को नोटिस जारी कर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले छह लेखपालों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 10:48 PM (IST)
पराली जलाते छह किसान पकड़े, लेखपालों को नोटिस
पराली जलाते छह किसान पकड़े, लेखपालों को नोटिस

रामपुर : एसडीएम बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पराली जलाते छह किसानों को पकड़ लिया। बाद में सभी किसानों को नोटिस जारी कर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले छह लेखपालों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया।

loksabha election banner

तहसील प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार कार्रवाई से भी किसान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं तथा चोरी-छिपे रात के अंधेरे में अपने-अपने खेतों में पराली जला रहे हैं। इसको लेकर एसडीएम निरंकार सिंह ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। शनिवार को एसडीएम क्षेत्र का भ्रमण करने निकले। उन्होंने दर्जनभर गांवों का निरीक्षण कर वहां जलती पराली को भी पकड़ लिया। भ्रमण के दौरान जाफराबाद, खंड़िया, अहरौला, बेगमाबाद, सिरसखेड़ा और बांसखेड़ा आदि गांवों में किसानों को पराली जलाते देखा तो वह भड़क गए। एसडीएम ने दो किसानों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि बाकी किसानों की ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम सभी किसानों के नाम लिखकर तहसील आ गए। यहां उन्होंने सभी छह किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई का आदेश दिया। लेखपालों को भी हड़काया। एसडीएम ने बताया कि अब तक तहसील प्रशासन द्वारा 16 किसानों पर पराली जलाने को लेकर कार्रवाई की गई है। सभी किसानों पर 25-25 सौ रुपये का जुर्माना डाला गया। अब तक तीन किसानों ने अपने जुर्माने की धनराशि को जमा भी कर दी है। जबकि, बाकी किसानों से जुर्माने की धनराशि जमा कराने के लिए लेखपालों को निर्देश दिए हैं। छह लापरवाह लेखपालों के विरुद्ध भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इनमें अनूप सिंह, विनय कुमार, विनोद शर्मा, महेंद्र सिंह और नदीम वाजिद आदि लेखपाल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.