कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा-सीएए से कोई खतरा नहीं Rampur News
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हिंसा फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता भी रहे।
रामपुर। पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। इस कानून के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता खतरे में नहीं है। वह लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में मीडिया से बात कर रहे थे।
हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं
उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रही हिंसा पर कहा कि उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में जो हिंसा हुई है, उसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। सरकार ने इस संबंध में जो कानून संसद में पास किया है, उसे लेकर कुछ लोगों द्वारा आम जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं संसद में भी और संसद के बाहर भी, वे किसी से छिपे नहीं हैं। इस तरह की ङ्क्षहसा करने वालों से अपील है कि वे लोकतंत्र में अपनी बात कहने के लिए शांति का रास्ता अपनाएं। ङ्क्षहसा न करें। इस कानून में कोई भी ऐसा विषय नहीं है, जो भारत के किसी भी नागरिक को प्रभावित करता हो। कोई भी नागरिक इसे लेकर मन में असुरक्षा की भावना न रखें।
अराजकता न फैलाएं
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास चाहते हैं। लोग हिंसा न करें। अराजकता न फैलाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंसा के दौरान जो भी क्षति होगी, उसकी भरपाई ङ्क्षहसा फैलाने वालों की संपत्ति बेचकर की जाएगी।