किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा
केमरी जासं घर में खाना बना रही किशोरी को उसके ही गांव के युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया।
केमरी, जासं : घर में खाना बना रही किशोरी को उसके ही गांव के युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। चीख-पुकार सुन कर लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, वह उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की रासडांडिया चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। गुरुवार की सुबह वह अपने बेटे के साथ दुकान पर चला गया था। पीछे उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली रह गई थी। देर शाम वह खाना बना रही थी। अचानक गांव का ही युवक घर में घुस आया और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। जिसे सुन कर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें आता देख आरोपित दीवार कूद कर वहां से फरार हो गया। उसके पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिस पर आरोपित सुमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।