निष्क्रिय पदाधिकारी हटाने पर विचार
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक खारी कुंआ स्थित कैंप कार्यालय पर की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ पदाधिकारी संगठन के पद लेने के बाद पूरी तरह निष्चेष्ट पड़े हैं। चुनाव निकट है, अत: इस समय कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। ऐसे में अकर्मठ नहीं, बल्कि क्रियाशील कार्यकर्ताओं की संगठन को जरूरत है। निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिलाध्यक्ष रोहिताश र्मार्य की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक की जाएगी। उसमें उन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन से तत्काल हटाया जाएगा, जो संगठन के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं। कहा कि उनके स्थान पर ऐसे नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जाएंगे, जो तन, मन, धन से संगठन की सेवा के लिए तैयार रहें तथा पूरे परिश्रम से संगठन के लिए काम कर सकें। जिला महामंत्री देवेंद्र सैनी, देवकी नंदन, कामिनी, विनीता रस्तोगी, राजू सुमन, दीप रस्तोगी, शिवेंद्र कुमार, विवेक कुमार व अकबर अली आदि उपस्थित रहे।
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक खारी कुंआ स्थित कैंप कार्यालय पर की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ पदाधिकारी संगठन के पद लेने के बाद पूरी तरह निष्क्रिय पड़े हैं। चुनाव निकट है, अत: इस समय कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। ऐसे में अकर्मठ नहीं, बल्कि क्रियाशील कार्यकर्ताओं की संगठन को जरूरत है। निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिलाध्यक्ष रोहिताश र्मार्य की उपस्थिति में बैठक की जाएगी। उसमें उन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन से तत्काल हटाया जाएगा, जो संगठन के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं। कहा कि उनके स्थान पर ऐसे नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जाएंगे, जो तन, मन, धन से संगठन की सेवा के लिए तैयार रहें तथा पूरे परिश्रम से संगठन के लिए काम कर सकें। जिला महामंत्री देवेंद्र सैनी, देवकी नंदन, कामिनी, विनीता रस्तोगी, राजू सुमन, दीप रस्तोगी, शिवेंद्र कुमार, विवेक कुमार व अकबर अली आदि उपस्थित रहे।