गुलफाम अब्बासी फिर भाजपा में शामिल
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलफाम अब्बासी ने बुधवार को फिर
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 12:16 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 12:16 AM (IST)
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलफाम अब्बासी ने बुधवार को फिर भाजपा में वापसी कर ली। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी के आवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने उन्हें ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करवाकर भाजपा में शामिल किया। गुलफाम भाजपा छोड़ सपा में चले गए थे, चंद रोज पहले उन्होने सपा छोड़ दी थी। इस मौके पर ओम प्रकाश लोधी, फूल खां, छोटे खां साहब, जुबैर अहमद, सैयद मुर्तजा अली जाफरी, आदिल हुसैन आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें