Move to Jagran APP

महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

रामपुर मिलक में दवा लेकर पति के साथ पैदल घर लौट रही पत्नी को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। युवक पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पति ने विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी को भी बुरी तरह मारा-पीटा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM (IST)
महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

रामपुर: मिलक में दवा लेकर पति के साथ पैदल घर लौट रही पत्नी को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। युवक पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पति ने विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी को भी बुरी तरह मारा-पीटा। घर पहुंचकर महिला ने पिता को जानकारी दी। पुत्री और दामाद को लेकर पिता छेड़छाड़ करने वाले युवकों के घर पहुंचा। शिकायत करने आरोपितों के घर जाने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। घायल अवस्था में पिता पुत्री और दामाद को लेकर कोतवाली पहुंचा। आरोपित युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना शनिवार देर रात आठ बजे नगर के मुहल्ला रौरा खुर्द की है।

loksabha election banner

मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति का दामाद और उसकी पुत्री शनिवार की रात दवा लेने गए थे। दोनों पति पत्नी नगर के तीन बत्ती चौराहे से मुहल्ले के लिए पैदल जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तीन युवकों ने रोक लिया। आरोपित महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पति ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह मारने पीटने लगे। पति का बचाने का प्रयास करते समय महिला को भी मारा पीटा गया। दोनों घायल अवस्था में घर पहुंचे। महिला ने अपने पिता को आपबीती सुनाई। पिता दोनों को लेकर आरोपित युवकों के घर शिकायत करने गया। आरोप है कि, युवकों ने उन्हें लाठी, लोहे की सरिया आदि से बुरी तरह मारा-पीटा और घायल कर दिया। घायल अवस्था में तीनों कोतवाली पहुंचे और आरोपित युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। घायल की तहरीर के आधार पर मुहल्ला निवासी टैना और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.