पालीथिन इस्तेमाल कम करने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
पालीथिन इस्तेमाल कम करने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
मिलक : राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा द्वारा पालीथिन के इस्तेमाल को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कपड़े के कैरी बैग बांटकर लोगों को जागरूक किया। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने कहा कि उनका मकसद है कि देश हित में जितना बेहतर हो सके किया जाए। अपने देश को सुंदर साफ सुथरा बनाने के लिए पॉलीथिन मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के युवा संकल्पित और वचनबद्ध हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले पालिथीन मुक्त भारत अभियान का पूर्ण समर्थन किया। उसके लिए जो भी संभव प्रयास उनके संगठन और उनसे हो सकेंगे। वह करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कहा कि पालिथीन को कुछ लोग नासमझी में जलाते हैं, जिससे बहुत ही जहरीली गैस निकलती हैं। पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। अत: सभी को कपड़े के कैरी बैग व थैलों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। परिवर्तन से ही राष्ट्र उन्नति संभव है। सोच में बदलाव बहुत जरूरी है। सोच में बदलाव वक्त की मांग है।
इस मौके पर सुनील यादव, गौरव चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुमित कुमार, मनदीप चौधरी, गुरप्रीत सिंह, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।