यज्ञ से पर्यावरण की होती है शुद्धि : ओमवृत्त
जागरण संवाददाता, रामपुर : आर्य समाज ज्वालानगर का तीन दिवसीय 20वां वेद महोत्सव ज्वालानगर कृष्णा
जागरण संवाददाता, रामपुर : आर्य समाज ज्वालानगर का तीन दिवसीय 20वां वेद महोत्सव ज्वालानगर कृष्णा मंदिर के सामने स्थित गणेश धर्मशाला में चल रहा है। इसके दूसरे दिन सुबह के समय यज्ञ हुआ। इस दौरान गुरुकुल ततारपुर से आए आचार्य डॉ.ओमवृत ने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि होती है। यह शुद्धि किसी अन्य विकल्प से होना असंभव है। यज्ञ केवल स्वयं के लिए ही नहीं किया जाता है। इससे संसार के प्राणिमात्र को सुख पहुंचता है। यज्ञ के द्वारा अनेक बीमारियां का इलाज संभव है। प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। सहारनपुर से आए पंडित सुखपाल आर्य ने समाज में व्यापत बुराइयों को दूर करने को कहा। हापुड़ से आईं भजनोपदेशिका सुलभा शास्त्री ने महिलाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों, ढोंग, आडंबरों से दूर रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश्वर महे, तथा संचालन प्रधान ओमवीर ¨सह वैदिक ने किया।
इस मौके पर भारत ¨सह, गिरेंद्र ¨सह, बाबू राम आर्य, अमन ¨सह आर्य, भजन लाल आर्य, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, हरिदत्त वर्मा, सुरेंद्र ¨सह आर्य, बुद्धसेन आर्य, धर्मवीर आर्य, सुमन श्रीवास्तव, मुन्नी देवी आर्य, चन्द्रा वर्मा, धर्मवती आर्य, गायत्री आर्य, सरोज आर्य, आदि मौजूद रहे।