Move to Jagran APP

कलाकारों ने करतब पेश कर लोगों का मनमोहा

प्रकाश पर्व पर मिलक में निकाली प्रभातफेरी

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM (IST)
कलाकारों ने करतब पेश कर लोगों का मनमोहा
कलाकारों ने करतब पेश कर लोगों का मनमोहा

जागरण संवाददाता, मिलक : श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर में प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान नगर की गलियों में जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल, वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयकारे गूंजे।

prime article banner

गुरुवार को सुबह दस बजे मुहल्ला अस्दुल्लापुर में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा अलौकिक नगर कीर्तन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तत्वाधान में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। सिख समुदाय के लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभातफेरी गुरुद्वारा सिंह सभा से आरंभ होकर, होली चौक, नवदिया मोड़ से होती हुई तीनबत्ती चौराहा से स्टेशन से होकर गुरुद्वारा प्रांगण में समाप्त हुई। प्रभातफेरी में पंच प्यारे हाथों में झंडा लिए आगे चल रहे थे। उनके पीछे गुरुद्वारा पब्लिक स्कूल के बच्चे नाचते, गाते, वाहे गुरु, वाहे गुरु के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बहार से आए कलाकारों ने प्रभातफेरी में करतब पेशकर लोगों का मनमोहा।

वही गुरुद्वारा केमटी के सदस्य ट्रैक्टर ट्राली में रखे श्री अखंड पाठ जी के साथ चलते हुए प्रसाद वितरण किया। आखिर में गुरु जी की, गुरुवाणी से गीतकार और सिख समाज की महिलाओं में प्रभातफेरी में चल रही संगत को निहाल किया। राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने भी प्रभातफेरी में हिस्सा लिया।

गुरुद्वारा साहेब में रखे श्री अखंड पाठ जी को सिर पर रखकर पाठ को नमन किया। गुरुनानक देव जी का 550वा प्रकाश पर्व पर 12 नवंबर को बच्चों द्वारा कीर्तन किया जाएगा। दूध का अटूट लंगर बरताया जाएगा। आतिशबाजी का अलौकिक प्रदर्शन किया जाएगा। 13 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी का समापन होगा। सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बाहर से आए रागी जत्थे द्वारा संगत को कीर्तन से निहाल करेंगे और गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.