Move to Jagran APP

उत्तराखंड भी.. बेटी और दामाद को गोली मारने में फंसे बसपा नेता का शस्त्र लाइंसेंस होगा निरस्त

बेटी और दामाद को गोली मारने में आरोपित ऊधम सिंह नगर के बसपा नेता का शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 06:02 PM (IST)
उत्तराखंड भी..
बेटी और दामाद को गोली मारने में फंसे बसपा नेता का शस्त्र लाइंसेंस होगा निरस्त
उत्तराखंड भी.. बेटी और दामाद को गोली मारने में फंसे बसपा नेता का शस्त्र लाइंसेंस होगा निरस्त

जागरण संवाददाता, रामपुर : बेटी और दामाद को गोली मारने में आरोपित ऊधम सिंह नगर के बसपा नेता विनोद कुमार गौतम पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। उसे जेल भेजने के साथ ही शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

loksabha election banner

उत्तराखंड के काशीपुर निवासी विनोद कुमार गौतम ऊधम सिंह नगर के बसपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। उनकी पुत्री कामिनी ने छह दिन पहले टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर गांव निवासी पीएसी जवान प्रशांत कुमार से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे खफा बसपा नेता ने शुक्रवार रात उनके घर में घुसकर बेटी और दामाद को गोली मार दी। दोनों घायलों को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विनोद गौतम के साथ ही उसके पुत्र पुत्र रविकांत गौतम और भाई महावीर गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार शाम बसपा नेता को लाइसेंसी रिवाल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया था। उसके पुत्र और भाई को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को बसपा नेता को भी जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है। अब लाइसेंस निरस्त करने के लिए ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.