टांडा में मिला एक और संदिग्ध मरीज, अस्पताल में किया क्वारंटाइन
से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उसे भर्ती किया गया। उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसकी तबीयत को देखते हुए कोरोना वायरस संदिग्ध माना गया है और उसे क्वारंटाइन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि उसका सेंपल ले लिया है। सेंपल सोमवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।
रामपुर : टांडा में एक और कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज मिला है। वह उड़ीसा से लौटा था। उसे जिला अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया है। उसका सैंपल भी ले लिया गया है।
टांडा तहसील का यह व्यक्ति उड़ीसा में नौकरी करता था। लॉक डाउन होने पर वह घर आ गया। रविवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर परिजन उसे टांडा के सरकारी अस्पताल में ले आए। यहां उसकी हालत देख डॉक्टर घबरा गए। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उसे भर्ती किया गया। उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसकी तबीयत को देखते हुए कोरोना वायरस संदिग्ध माना गया है और उसे क्वारंटाइन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि उसका सेंपल ले लिया है। सैंपल सोमवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।