Move to Jagran APP

ठंड से बचाव को जिले में प्रशासन ने बांटे 13,580 कंबल

रामपुर जरूरतमंदों को ठंड से बचाने को प्रशासन की ओर से जनपद में अब तक 13580 कंबल गरीबों को वितरित किए जा चुके हैं। वहीं सभी निकाय क्षेत्रों में प्रतिदिन अलाव जलवाने के साथ रैन बसेरे बनाकर भी गरीबों की सहायता की जा रही है। यह दावा उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों के द्वारा जिला अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 09:59 PM (IST)
ठंड से बचाव को जिले में प्रशासन ने बांटे 13,580 कंबल
ठंड से बचाव को जिले में प्रशासन ने बांटे 13,580 कंबल

रामपुर : जरूरतमंदों को ठंड से बचाने को प्रशासन की ओर से जनपद में अब तक 13,580 कंबल गरीबों को वितरित किए जा चुके हैं। वहीं सभी निकाय क्षेत्रों में प्रतिदिन अलाव जलवाने के साथ रैन बसेरे बनाकर भी गरीबों की सहायता की जा रही है। यह दावा उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों के द्वारा जिला अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में किया गया है।

loksabha election banner

जनपद में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी रविद्र कुमार मांदड़ ने सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों को लगातार भ्रमण पर रहकर अलाव व्यवस्था के साथ-साथ रैन बसेरों में रात्रि विश्राम के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

सदर के उप जिलाधिकारी मनीष मीना ने बताया कि निरीक्षण में तहसील क्षेत्र में नगर पालिका के दो अस्थाई तथा एक स्थाई रैन बसेरा संचालित पाया गया। इन तीनों की क्षमता 140 व्यक्तियों की है। तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि अब तक 2,600 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों में कराया जा चुका है। ईओ डा. विवेकानंद ने बताया कि 60 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।

एसडीएम मिलक देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 2,600 कंबलों का वितरण कराया जा चुका है। नगर पालिका के अंतर्गत 51 एवं अन्य बाहरी क्षेत्रों में सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। दो अस्थाई रैन बसेरे भी संचालित हैं।

बिलासपुर एसडीएम निरंकार सिंह के अनुसार 14 सार्वजनिक स्थलों पर राजस्व विभाग तथा नगरीय क्षेत्र में 38 स्थानों पर पालिका प्रशासन अलाव जलवा रहा है। 2600 कंबल का वितरण तहसील क्षेत्र में पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में दो रैन बसेरे संचालित हैं।

स्वार एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि नगरपालिका, नगर पंचायत नरपत नगर तथा नगर पंचायत मसवासी में एक-एक रैन बसेरा संचालित है। 2,380 कंबल वितरण की जानकारी दी है। शाहबाद के एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि 2200 कंबल वितरण किए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन एवं तहसील प्रशासन 30 स्थानों पर अलाव जलवा रहा है। नगर पंचायत सैफनी और नगर पंचायत शाहबाद में रैन बसेरे संचालित हैं।

टांडा एसडीएम राजेश कुमार अनुसार तहसील क्षेत्र में 1200 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। टांडा और नगर पंचायत दढि़याल में रैन बसेरे भी संचालित हैं। 46 स्थानों पर अलाव जलवाएं जाने का दावा किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.