बिलासपुर में मुख्य चौराहे का होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी निजात
प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि मुख्य चौराहा का चौड़ीकरण होने के बाद पर्यटकों को रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा जिसका काम शीघ्र शुरु होना वाला है। सोमवार दोपहर तीन बजे राज्यमंत्री सिचाई विभाग के निरीक्षण भवन में पहुंचे। उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। शीघ्र निस्तारण कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य चौराहे पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। नगरवासियों समेत सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन चौराहे का चौड़ीकरण के बाद पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। चौड़ीकरण का काम जल्द शुरु होने वाला है। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने जो वायदे अपने संकल्प पत्र में किए थे वे पूरे किए हैं।
बिलासपुर : प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि मुख्य चौराहा का चौड़ीकरण होने के बाद पर्यटकों को रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा, जिसका काम शीघ्र शुरु होना वाला है। सोमवार दोपहर तीन बजे राज्यमंत्री सिचाई विभाग के निरीक्षण भवन में पहुंचे। उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। शीघ्र निस्तारण कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य चौराहे पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। नगरवासियों समेत सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन चौराहे का चौड़ीकरण के बाद पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। चौड़ीकरण का काम जल्द शुरु होने वाला है। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने जो वायदे अपने संकल्प पत्र में किए थे वे पूरे किए हैं। विरोध पार्टियां बौखला गईं। कहा कि आगे भी इसी तरह से जनता दरबार लगाकर वे स्वयं लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जनता दरबार में आई शिकायतों का राज्यमंत्री ने शीघ्र समाधान कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी डाक्टर राजेश कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह खैहरा, क्रय-विक्रय के सभापति रवि यादव, जिला मंत्री चित्रक मित्तल, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नगराध्यक्ष चेतन पारुथी, नायब तहसीलदार शरद सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा, ईओ केमरी देवेश यादव, एडीओ वीर सिंह दिवाकर, पूर्ति निरीक्षक रवि सक्सेना, हरजिन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह भट्टी, प्रदीप शमर, हरवंश लाल पारुथी, सौरभ सक्सेना, परमजीत कौर पोला, सतेंद्र सिंह, रविन्द्र सिकदार, सौरभ वशिष्ठ, मन्नू शर्मा, रोहित शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।