अभाविप ने पीएम ममता बनर्जी का चौराहे पर पुतला फूंका
टांडा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में दो एबीवीपी के कार्यकता
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:55 PM (IST)
टांडा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में दो एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को गोली लगने से मौत पर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चौराहे पर पुतला फूंका।
तहसील संयोजक शुभम काम्बोज ने रोष व्यक्त कर पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाने की ¨नदा करते हुए ममता बनर्जी ने जनरल डायर को भी मात दे दी। नगराध्यक्ष देवेंद्र ¨सह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट बैंक की राजनीति में ममता बनर्जी हिटलरशाही रवैये पर उतर आई है। नगर के चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस अवसर पर नगर सह संयोजक अरमान ¨सह, नगर सह मंत्री गौरव चोहान, अंकित ठाकुर, अंकुश चौहान, रजत सैनी आदि मौजूद रहे। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें