दो जगह चेकिग कर 30 वाहनों का किया चालान, 11 हजार वसूले
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव ने मुख्य चौराहे पर चेकिंग की।
बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव ने मुख्य चौराहे, केमरी तिराहा, अहरो तिराहा, चकफेरी मोड़ आदि स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 वाहनों का चालान कर उनसे छह हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही एक बाइक को सीज भी किया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केपी सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी सतीश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक राजीव गंगवार, उपनिरीक्षक ब्रह्मपाल गिरी आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। थाना खजुरिया क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के अनुसार 10 वाहनों के चालान कर उनसे पांच हजार रुपये वसूल किए गए हैं।
चेकिग के दौरान वसूला 11 हजार रुपये का जुर्माना शाहबाद : नगर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने अभियान चलाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ ई-रिक्शा पर भी जुर्माना लगाया। इस दौरान उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कोतवाल शिवचरन सिंह ने बताया कि लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। मास्क न लगाने एवं तेज गति से वाहन चलाने पर 15 लोगों का चालान कर उनसे साढ़े 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया।