किसानों के हितों से नहीं कोई समझौता
रायबरेली : किसानों को उनके लागत के सापेक्ष सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गेहूं क्रय कें
रायबरेली : किसानों को उनके लागत के सापेक्ष सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का कब्जा रहता है। गरीब अनाज की तौल कराने के लिए भटक रहे हैं। सरकार की ओर पारदर्शिता को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह बात मंगलवार को कलेक्ट्रेट निकट पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव कही। उन्होंने कहा कि किसानों की बात तो सभी कर रहे हैं, लेकिन इसका कुछ लाभ नहीं हो रहा है। इसीलिए जय किसान आंदोलन की शुरुआत की गई, जो पूरे देश में चलेगा। आज भी देश का किसान परेशान हैँ। खेती में लागत और मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाना होगा, तभी किसानों का हित संभव है। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष अर्चना, कर्नल जयवीर ¨सह, रामविलास आदि मौजूद रहे।