Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, दफ्तर में प्रदर्शन

रायबरेली नगर पालिका सफाई कर्मियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया। सोमवार को कार्यबहिष्क

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM (IST)
सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, दफ्तर में प्रदर्शन
सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, दफ्तर में प्रदर्शन

रायबरेली : नगर पालिका सफाई कर्मियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया। सोमवार को कार्यबहिष्कार करते हुए कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बकाया भुगतान के साथ ही वरिष्ठ लिपिक आशुतोष सिंह को स्वास्थ्य की जिम्मेदारी से हटाने की मांग करने लगे। दोपहर बाद पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव और ईओ डा. आशीष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मियों से वार्ता की। साथ ही उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्य शुरू किया। कार्य बहिष्कार के कारण सुबह कहीं पर सफाई नहीं हो सकी। इसके चलते जगह-जगह गंदगी फैली रही। इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। वेतन तो कभी बकाया भुगतान को लेकर अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोला। इस बार बकाया भुगतान के साथ वरिष्ठ लिपिक आशुतोष सिंह पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग करने लगे। इससे पहले भी उनके खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर निशाने पर वरिष्ठ लिपिक ही रहे। पालिका अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामले का पटापेक्ष हो सका। इनसेट

अधिक तेजी दिखाना वरिष्ठ लिपिक को पड़ा भारी

पालिका में तैनात वरिष्ठ लिपिक सफाई, स्वास्थ्य समेत तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा कई सफाई कर्मियों पर बंदिश भी लगाई गई। इसमें कुछ ऐसे भी सफाई कर्मी थे, जो बीमार होने के कारण काम नहीं कर रहे थे। वहीं भुगतान पूरा ले रहे थे। इसका राजफाश करने और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक पहुंचाना घातक बनता जा रहा है। इसके बाद से उनके खिलाफ लगातार सफाई कर्मी मोर्चा खोले हुए हैं। इससे पहले उनसे सफाई और अब स्वास्थ्य का कार्य छीन लिया गया।

वर्जन

सफाई कर्मियों से वार्ता हो गई है। उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। वरिष्ठ लिपिक आशुतोष सिंह को स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। शहर की सफाई व्यवस्था किसी कीमत पर बाधित नहीं होने दी जाएगी।

डा. आशीष कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.