व्यापारी हितों के लिए करेंगे संघर्ष
जासं, रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सुपर मार्केट में गुरुवार को बैठक हुइ
जासं, रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सुपर मार्केट में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। सभी ने व्यापारी हितों में संघर्ष करने की बात कही।
प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका ने कहा कि व्यापारियों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। जिला महामंत्री राजेंद्र पांडेय और नगर अध्यक्ष शीलनिधि अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग को मजबूत करने के लिए और एकजुट होकर मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। जिला को-ऑर्डिनेटर फिरोज नूरी ने कहा कि जल्द ही जिले भर की इकाइयों का दौरा करके समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला, अख्तर अंसारी, राजेंद्र त्रिपाठी, संदीप रस्तोगी, कृष्णकांत त्रिपाठी, समरजीत चौधरी, अरुण पाठक, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।