Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानों के अपनों को मिली मतदाताओं की सहानुभूति

प्रधान के तीन पदों पर उपचुनाव संपन्न। तीनों जगह पूर्व प्रधानों के परिवारजनों पर मतदाताओं ने जताया भरोसा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 12:02 AM (IST)
पूर्व प्रधानों के अपनों को मिली मतदाताओं की सहानुभूति
पूर्व प्रधानों के अपनों को मिली मतदाताओं की सहानुभूति

पूर्व प्रधानों के अपनों को मिली मतदाताओं की सहानुभूति

loksabha election banner

रायबरेली : पंचायत के उप चुनाव में प्रधान के तीन पदों के लिए चुनाव हुआ था। तीनों सीटें पूर्व प्रधानों के निधन के कारण खाली हुईं थीं। उपचुनाव में इनके अपनों के साथ ही बहुमत चला। जलालपुर में पूर्व प्रधान की पत्नी, ईश्वरदासपुर में भाई और पयागपुर नंदौरा में जेठानी ने प्रतिद्वंदियों को मात देकर विजय श्री हासिल की। ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर, रोहनिया के पयागपुर और बछरावां के जलालपुर में गुरुवार को प्रधान पद के उपचुनाव हुए थे। बुधवार को ब्लाक मुख्यालयों पर वोटों की गिनती हुई। ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में उम्मीदवार जितेंद्र सिंह को 814, संगीता सिंह को 541 और बबली साहू को 38 मत मिले। 16 मत रद हो गए। इस तरह से जितेंद्र सिंह ने 273 मतों से जीत हासिल की। एसडीएम आशीष कुमार मिश्र, कोतवाल शिव शंकर सिंह, आरओ हरि नारायण सिंह मौजूद रहे। रोहनिया की पयागपुर नंदौरा ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान ममता तिवारी की जेठानी श्यामा देवी चुनाव जीतीं। यहां पर दो प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें श्यामा देवी को 804 वोट और रंजना सिंह को 672 मत मिले। 43 वोट रद पाए गए। इस तरह 132 वोटों से श्यामा देवी ने जीत हासिल की। बछरावां की ग्राम पंचायत जलालपुर में प्रधान पद के तीन प्रत्याशी थे। मतगणना के बाद पूर्व प्रधान रामलखन की पत्नी लखना देवी को विजेता घोषित किया। लखना देवी को 393, मालती देवी को 373 और धर्मराज को 215 मत मिले। नौ मत रद हो गए। परमेश पटेल बने क्षेत्र पंचायत सदस्य सलोन के मटका गांव में संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में प्रत्याशी परमेश पटेल ने रामकुमार मौर्या को 57 मतों से पराजित किया। विजेता उम्मीदवार को 450 औऱ दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को 393 वोट मिले। 11 मतों की संख्या 11 रही। तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.