Move to Jagran APP

अबीर-गुलाल के बीच गणपति बप्पा की विदाई

संसू, लालगंज (रायबरेली) : भव्य पंडालों में विराजमान रहे भगवान गणेश की प्रतिमाओं का रविवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:46 PM (IST)
अबीर-गुलाल के बीच गणपति बप्पा की विदाई
अबीर-गुलाल के बीच गणपति बप्पा की विदाई

संसू, लालगंज (रायबरेली) : भव्य पंडालों में विराजमान रहे भगवान गणेश की प्रतिमाओं का रविवार को गंगातट पर विसर्जन किया गया। इस दौरान जहां जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए, वहीं गणपति बप्पा के जयकारे भी लगाए गए।

loksabha election banner

पिछले वर्षो की भांति इस साल भी कस्बे के सर्राफा मंडी मोहल्ले समेत विभिन्न जगहों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। पहले दिन से ही रोजाना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा यहां जारी था। प्रतिदिन आरती के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। रविवार को नगर नवयुवक गणपति मंडल के बैनर तले स्थापित गणेशजी की प्रतिमा को लेकर भक्तों ने नगर भ्रमण किया। अबीर-गुलाल उड़ाते भक्तों ने प्रसाद भी वितरित किया। इसी प्रकार बैसवारा पीजी कालेज के प्राचार्य अरुण ¨सह मुन्ना द्वारा स्थापित कराई गई गणेशजी की प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। इससे पूर्व शनिवार देर शाम महाआरती का आयोजन किया गया था। इसमें आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रसाद ग्रहण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिमाओं को लेकर नगर भ्रमण के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.