Move to Jagran APP

UP Board Result 2019: मिलिए रायबरेली टाॅपर से, 10वीं में सुनिधि और12वीं में आभा ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में प्रदेश में 10वां स्थान। भेलाई खुर्द तिलोई निवासी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की बेटी है सुनिधि वसुंधरा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 09:13 AM (IST)
UP Board Result 2019: मिलिए रायबरेली टाॅपर से, 10वीं में सुनिधि और12वीं में आभा ने मारी बाजी
UP Board Result 2019: मिलिए रायबरेली टाॅपर से, 10वीं में सुनिधि और12वीं में आभा ने मारी बाजी

रायबरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2019 का परिणाम आज जारी हो गया। हाईस्कूल में इस वर्ष परिणाम 80.07 और इंटर 70.06 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल का रिजल्ट 19.02 प्रतिशत पिछली बार से अधिक है। इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा। बेटियों ने न सिर्फ टॉप टेन सूची में स्थान हासिल किया, बल्कि जिले की टॉप टेन में सूची में भी उनका दबदबा रहा।

loksabha election banner

जिले से हाईस्कूल की परीक्षा में सुनिधि वसुंधरा ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल प्रदेश में 10वां और जिले में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन मुराई का बाग की आरोही ने 93.67 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मार्डन पब्लिक स्कूल सलोन की तृप्ति सिंह और विब्ग्योर इंटर कॉलेज की सोनम पटेल ने 93.50 प्रतिशत रही। इंटर में न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन की आभा सिंह को 91 प्रतिशत प्राप्त कर पहला, मार्डन पब्लिक स्कूल की श्रेया तिवारी को 90.60 प्रतिशत के साथ दूसरा और विब्ग्योर इंटर कॉलेज की दिव्या पटेल ने 89.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

रिश्तेदार के यहां रुककर की पढ़ाई 

वहां से आकर यहां एक रिश्तेदार के यहां रुककर पढ़ाई करने का जब उसने कारण बताया तो एक तो आश्चर्यजनक सा लगा,  उसने बताया कि मेरे घर के आसपास कोई अच्छा विद्यालय नहीं था। इस नाते रायबरेली में बुआ के घर आकर पढऩा पड़ा। पिता शिक्षक, मां गृहणी के बाद सुनिधि ही घर में बड़ी शख्स है।

उसने अपनी जिम्मेदारी भी समझी और हाईस्कूल में अच्छे अंक प्राप्त किए। तीन बातें उसकी दिल को छू गईं, जब उसने पढ़ाई के बाबत एक संदेश सा दिया...'पढ़ते समय घड़ी की सुई न देखें। वह शिक्षक बनना चाहती है और पढ़ाए गए विषयों का नोट बनाकर उसे याद किया जाए तो सफलता निश्चित मिलेगी'।

अमेठी जिले की भेलाई खुर्द, तिलोई निवासी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की बेटी सुनिधि वसुंधरा ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी यूपी टॉप टेन में शामिल होगी। दिलीप सिंह से बातचीत में सुनिधि ने इस मुकाम तक पहुंचने में घर से स्कूल तक के माहौल और पढ़ाई की अपनी रणनीति तक के अनुभवों को साझा किया। 

सुनिधि वसुंधरा ने साझा किए अनुभव

सवाल - अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आप क्या सोचती हैं।

जवाब - आगे भी पढ़ाई जारी रखूंगी। लक्ष्य इंटर में और अधिक बेहतर करने का है।

सवाल - भविष्य में आप क्या बनना चाहती हैं।

जवाब - आर्मी में जाना चाहती हूं, लेकिन हाइट नहीं है। शिक्षक बनने का सपना है।

सवाल - अन्य छात्रों के लिए आप क्या संदेश देना चाहती हैं। 

जवाब - टाइम टेबल बनाकर हर विषय को समान रूप से बांट कर अध्ययन चार से पांच घंटे तक करना चाहिए। साथ ही हर दिन कॉलेज जाकर कक्षा में पढ़ाए गए विषयों का नोट बनाकर याद करें।

सवाल - आपने अपनी शिक्षा की कैसी तैयारी की।

जवाब - रात में चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करती हूं। पढ़ते समय कभी घड़ी की ओर निगाह नहीं गई। 

सवाल - आप शानदार सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगी।

जवाब - शिक्षकों के साथ ही पढ़ाई में बुआ का काफी सहयोग मिला। उन्होंने कभी मायूस नहीं होने दिया। सदैव प्रेरित करती रहीं।

हाईस्कूल टॉप-10 की सूची

नाम      -         प्रतिशत    -    विद्यालय

  • सुनिधि वसुंधरा      94.33     विब्ग्योर इंटर कॉलेज, चंदौली
  • आरोही             93.67     न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन, मुराई का बाग 
  • तृप्ति ङ्क्षसह      93.50       मार्डन पब्लिक स्कूल, सलोन 
  • सोनम पटेल     93.50     विब्ग्योर इंटर कॉलेज
  • शुभांगी जैन       92.50    मार्डन पब्लिक स्कूल
  • हिमांशी पटेल       92.33    वीणापाणि इंटर कॉलेज, मलिकमऊ 
  • शिवानी यादव       92.33    एसएमएस केपीएस एमआइसी लच्छीपुर सेमरी
  • हर्ष सिंह            92     न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर खीरों
  • पल्लवी वर्मा       91.50     विब्ग्योर इंटर कॉलेज
  • शुभी पटेल       91.50     विब्ग्योर इंटर कॉलेज
  • रिचा वर्मा       91.33     न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन
  • आयुष शुक्ला     91.17     सरस्वती विद्या मंदिर लखनापुर
  • क्रीर्ति ङ्क्षसह       91     सिटिजन पब्लिक स्कूल, सलोन 

इंटर टॉप 10 की सूची

  • आभा सिंह      91     न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन
  • श्रेया तिवारी       90.60  मार्डन पब्लिक स्कूल
  • दिव्या पटेल      89.40     विब्ग्योर इंटर कॉलेज
  • प्रतिमा तिवारी      88.60     विब्ग्योर इंटर कॉलेज
  • जयशिका पटेल      87.80     विब्ग्योर इंटर कॉलेज
  • नंदिनी मौर्या      87     बाल विद्या मंदिर गंगागंज
  • अदिति तिवारी       86.80   आरबीएमएस इंटर कॉलेज शंकरपुर
  • मुस्कान निसात       85.60     विब्ग्योर इंटर कॉलेज
  • रामजी       85.40     एमवीएम इंटर कॉलेज खीरों
  • अपर्णा यादव       85.40     विब्ग्योर इंटर कॉलेज
  • शिवांस चौरसिया       85     सरस्वती विद्या मंदिर ऊर्जा विहार ऊंचाहार

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.