गंगा में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
मृतक की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही शरीर पर भूरे रंग का लोवर है
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 01:14 AM (IST)
रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के जनेवा कटरा गांव के पास रविवार को गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
सुबह ग्रामीण गंगा नदी की ओर गए। तभी किनारे पर एक शव दिखाई दिया। देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। शरीर पर भूरे रंग का लोवर है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिल सकी। एसआई महेश यादव ने बताया कि शव को 72 घंटे रखा जाएगा। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें