शहीद अशफाक के सपनों का बने भारत
रायबरेली : देश की आजादी के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले काकोरी कांड के नायक शह
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 11:29 PM (IST)
रायबरेली : देश की आजादी के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले काकोरी कांड के नायक शहीद अशफाक उल्लाह खान की जयंती रविवार को मनाई गई।
स्वराज अभियान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर सभी ने माल्यार्पण किया। साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। शहीदों के सपनों को साकार करने की बात कही।
अभियान से जुड़े हाशिम, नसीर और विकास मिश्रा ने उन्हें देश का सच्चा सिपाही बताया। अधिवक्ता अर्चना, अखिलेश प्रताप ¨सह और रामविलास ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर देने वाले अमर बलिदानी अशफाक उल्लाह खान को शत-शत नमन। मौके पर अंश, आशी, अनुराग त्रिपाठी, सुमित, ¨रकू, मीनाक्षी, पुष्कर, संजय, इंद्रेश, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें