Move to Jagran APP

नगर पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

रायबरेली नगर पंचायत अध्यक्ष को रविवार दोपहर कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दे डाली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:26 PM (IST)
नगर पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
नगर पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

रायबरेली : नगर पंचायत अध्यक्ष को रविवार दोपहर कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

रविवार की दोपहर नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान निर्माणाधीन सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निरीक्षण करने ऊंचाहार कस्बे में पहुंचीं। तभी कुछ अराजकतत्वों द्वारा उन्हें घेर लिया गया। सार्वजनिक सुलभ शौचालय के निर्माण को बंद कराए जाने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह जमीन नगर पंचायत की है। किसी के कहने से निर्माण कार्य नहीं रुकेगा। इस बात को लेकर अराजकतत्वों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दी गई। अध्यक्ष ने कोतवाली पहुंचकर चार लोगों को नामजद किया है। ऊंचाहार कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.