दूसरे दिन हड़ताल से कामकाज रहा ठप, सौंपा ज्ञापन
रायबरेली : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले के कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल प
रायबरेली : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले के कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकों में पूरी तरह से तालाबंदी रखी। कई संगठनों के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। बैंकों के दूसरे दिन की हड़ताल से करीब चार सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बैंकों के कर्मचारी चौहान मार्केट स्थित पीएनबी बैंक के पास एकत्र हुए। वहां से सुपर मार्केट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। स्टेट बैंक आफ इंडिया हड़ताल में शामिल नहीं हुई। जिससे उसकी शाखाओं में कामकाज होता रहा। जिले में हड़ताल में शामिल 16 बैकों की शाखाओं में ताला लटकता रहा। हड़ताल से पूरे जिले में करीब चार सौ करोड़ का लेनदेन ठप रहा। क्लिय¨रग हाउस बंद होने से स्टेट बैंकों की शाखाओं में भी केवल जम निकासी हो सकी। बैंक ऑफ बड़ौदा में केवल पार्सल का काम हुआ। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष रामदेव, महामंत्री एयाज आदि मौजूद रहे।
बंद कराई आइडीबीआइ बैंक
पंजाब नेशनल बैंक के पास एकत्र हुए कर्मियों को जानकारी हुई कि कैनाल रोड स्थित आइडीबीआइ बैंक में कामकाज हो रहा है। यूनियन के पदाधिकारियों समेत अन्य सदस्य बैंक पहुंच गए। बैंक में कामकाज हो रहा था। काम कर रहे कर्मियों से निवेदन किया कि आप लोग हड़ताल नहीं कर सकते तो कम से कम हम लोगों का सहयोग करो। इसके बाद बैंक कर्मी मान गए और कामकाज बंद कर दिया।
आंगनबाड़ी कर्मियों ने भरी हुंकार
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन जिला महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मियों ने सरकार से अपनी 12 सूत्रीय मांगे पूरी करने की मांग की। कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को सम्मानजनक मानदेय देने का वादा किया था। लेकिन कोई मांग नहीं पूरी की गई। जिससे सभी में रोष है। कर्मियों ने सभी मांगों को तत्काल पूरी करने की मांग की। इस मौके पर अनीता, रेखा मिश्रा, शीला वर्मा, सुनीता शुक्ला, मंजू चौधरी आदि मौजूद रही।
कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन
हड़ताल के दूसरे दिन उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने ¨सचाई विभाग परिसर में एकत्र हुए। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पीआरडी, लघु ¨सचाई, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, चकबंदी औद्योगिक प्रशिक्षण के कर्मी रहे। सभी कर्मियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान कर्मियों ने मांग की कि उनकी मांगों को सरकार पूरी करे। इस मौके पर राकेश चौधरी, दयाराम यादव, जयचंद्र वर्मा, राम सूरत आदि मौेजूद रहे।
कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दूसरे दिन भी बीएसएनएलइयू, एनएफटीइ यूनियन और एआइबीएसएनएल डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन हड़ताल पर रहा। अध्यक्ष एसके चौबे ने कहा कि स्थाई कार्यों पर ठेकेदारी प्रथा पर रोक, समान काम पर समान वेतन आदि मांगों पर प्रदर्शन किया। जिला सचिव आरपी चौधरी समेत सभी कर्मियों ने कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की।
इन विभागों के कर्मी भी रहे हड़ताल पर
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन आयकर कर्मचारी महासंघ, उप्र लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, आटो टेंपो टैक्सी यूनियन, जिला संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, डाक विभाग, हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के कर्मचारी भी पूरी तरह से हड़ताल पर रहे। इस मौके पर डीपी पाल, डीएस मिश्रा, खुशीराम चौधरी, विजय विद्रोही, अर¨वद ¨सह, अमित शुक्ला, आरआर ¨सह, अमर बहादुर यादव, वीरेंद्र ¨सह, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।