Move to Jagran APP

मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

रायबरेली मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अंडर-17 जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट का ट्रायल ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:24 AM (IST)
मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

रायबरेली : मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अंडर-17 जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट का ट्रायल हुआ। इसमें जिले भर से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी तो किसी ने विकेट कीपिग में प्रदर्शन किया। दोपहर बाद टीम की घोषणा की गई।

loksabha election banner

जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल, सिविल रावत, पंकज तिवारी, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद मजरुल हक, सिद्धार्थ शुक्ला की देखरेख में ट्रायल हुआ। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें आर्यवर्धन सिंह राठौर, अरुण कुमार, उज्जवल चंद्र, अनंत शुक्ला, सचिन सिंह, हिमांशु शुक्ला, दिव्यांशु त्रिपाठी, शिवम यादव, चंद्रेश श्रीवास्तव, आयुष यादव, अनुराग सिंह को चुना गया। इसके अलावा अतिरिक्त खिलाड़ी में रितिक, पियूष चंद्र, मोहम्मद फैयाज, प्रियांशु, जबकि प्रतीक्षा सूची में विकास अग्रहरि को मौका मिला।

इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार, बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव डॉ. अताउल खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला क्रीड़ा सचिव ने बताया चयनित टीम लखनऊ के नार्दन रेलवे स्टेडियम में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

कैंप में तराशे जाएंगे खिलाड़ी

इस बार बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी मिलेगा। प्रतिदिन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कैंप का आयोजन चलेगा। प्रतियोगिता से पहले सभी को हर पहलू में पारंगत किया जाएगा। इतना ही नहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिले स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.