Move to Jagran APP

पैर न छुओ हम आप कय बिटिया अही..

संसू, परशदेपुर (रायबरेली) : सोलन तहसील क्षेत्र में दाखिल होते ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:22 PM (IST)
पैर न छुओ हम आप कय बिटिया अही..
पैर न छुओ हम आप कय बिटिया अही..

संसू, परशदेपुर (रायबरेली) : सोलन तहसील क्षेत्र में दाखिल होते ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का अंदाज बदल गया। लालगंज रेलकोच कारखाने में वे मंत्री की तरह कड़क नजर आई तो परशदेपुर में भीड़ के बीच घर के सदस्य की तरह। सबसे पहले महिलाओं के बीच जाकर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान एक महिला पैर छूने लगी तो मंत्री ने उसका हाथ पकड़कर लिया। इस पर कहा पैर न छुओ हम आपकी बिटिया हैं। इस पर कुछ महिलाएं भावुक हो गई।

prime article banner

लंबे इंतजार के बाद सलोन की मंडी समिति से जब केंद्रीय मंत्री का काफिला नगर पंचायत परशदेपुर के मेन चौराहे पर पहुंचा तो नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल सभासद शमसी रिजवी, आशू जायसवाल, मुमताज, हसन गुलाम, कमल चंद्र वैश्य, पूर्व विधायक गजाधर ¨सह, पूर्व चेयरमैन सीपी श्रीवास्तव, रमेश कौशल, बंशीलाल, गुलाब चंद्र वैश्य और नगर की सैकड़ों महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। चेयरमैन ने नगर के विकास के लिए अलग से धन मुहैया कराने व परशदेपुर को आदर्श नगर पंचायत बनवाने की मांग की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला नहर कोठी पहुंचा। वहां पर छतोह के ब्लाक प्रमुख सुखबीर ¨सह ने सैकड़ों लोगों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। महिलाओं के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री गाड़ी से उतरीं और वहां काफी संख्या में मौजूद महिलाओं से जाकर मिलीं। ब्लाक प्रमुख सुखबीर ¨सह ने केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिया। सुनगा प्रधान प्रशांत ¨सह व फागूपुर के प्रधान गणेश यादव ने परशदेपुर नगर पंचायत के विस्तार पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभय ¨सह, बंशबहादुर ¨सह, मनीष श्रीवास्तव, केके पांडेय, राजाराम, अशोक कुमार, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.