स्वास्थ्य टीम ने 50 लोगों के लिए सैंपल
टेकारी दांदू में दिल्ली से आई कोरोना पॉजिटिव महिला की देवरानी भी गुरुवार को संक्रमित पाई गई
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 11:20 PM (IST)
रायबरेली : डीह विकास क्षेत्र के टेकारी दांदू में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को महिला के आसपास रहने वाले 50 लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए गए।
क्षेत्र के टेकारी दांदू में दिल्ली से आई कोरोना पॉजिटिव महिला की देवरानी भी गुरुवार को संक्रमित पाई गई। जिसके बाद डॉ. देवानंद चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे संजीत विश्वास, विवेक, संजय व हंसराज की स्वास्थ्य टीम ने पॉजिटव महिला के आसपास रहने वाले 50 लोगों के सैंपल लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में 50 लोगों की सैंपलिग कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें