पुलिस लाइंस मेस की दाल में बिच्छू मिलने की सूचना से हड़कंप
जासं, रायबरेली : पुलिस लाइंस की मेस में बनी दाल में मरा बिच्छू मिलने की सूचना से हड़कंप मच ग
जासं, रायबरेली : पुलिस लाइंस की मेस में बनी दाल में मरा बिच्छू मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आला अधिकारी भी सकते में आ गए। पहले आरआइ फिर सीओ लाइंस ने प्रकरण की जांच की। शिकायतकर्ता सिपाही के टिफिन में बिच्छू मिलने पर ये अंदेशा जताया जा रहा है कि लापरवाही में ऐसा हो गया होगा। जिस बर्तन में दाल बनी, उसमें बिच्छू नहीं गिरा था।
सिपाही विनीत ¨सह पुलिस लाइंस की बैरक में रहता है। वह सोमवार सुबह मेस से टिफिन पैक कराकर बैरक में आ गया। बैरक में खाना खाते वक्त अचानक उसके मुंह में मरा बिच्छू चला गया। उसने खाना थूका और मेस जाकर इसकी शिकायत की। इस पर प्रतिसार निरीक्षक ने जांच की। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक दाल में बिच्छू नहीं गिरा था। सिपाही ने टिफिन खोलकर रखा होगा, तभी उसमें बिच्छू गिरा होगा। यही रिपोर्ट एसपी पीआरओ ने सोशल मीडिया पर शेयर की। लेकिन तब तक दाल में बिच्छू मिलने की खबर को ट्विट कर दिया गया था। इस पर एसपी ने सीओ लाइंस गोपीनाथ को मामले की जांच सौंपी। उन्हें भी प्रथम दृष्टया यही बात सही मिली।
वैसे पुलिस लाइंस में खाने को लेकर पहले भी कई बार सिपाही हंगामा कर चुके हैं। खासकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों में गुणवत्ता विहीन खाना परोसे जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी है। ऐसे में दाल में बिच्छू मिलने की बात सामने आते ही इसे कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जांच में क्या सामने आता है, ये बाद में पता चलेगा। फिलहाल उसी सिपाही को झूठा ठहराया जा रहा है, जिसने शिकायत करने की हिम्मत की।
मामले की जांच मुझे मिली है। उस दाल को 48 सिपाहियों ने खाया। सभी स्वस्थ हैं। ऐसे में दाल में बिच्छू मिलने की बात सही नहीं लग रही। जांच की जा रही है।
-गोपीनाथ सोनी, सीओ, पुलिस लाइंस