Move to Jagran APP

समसपुर पक्षी विहार की सफाई शुरू

रायबरेली : सलोन तहसील स्थित समसपुर पक्षी विहार की झील में फैली जलकुंभी को निकालने का काय

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 12:15 AM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 12:15 AM (IST)
समसपुर पक्षी विहार की  सफाई शुरू
समसपुर पक्षी विहार की सफाई शुरू

रायबरेली : सलोन तहसील स्थित समसपुर पक्षी विहार की झील में फैली जलकुंभी को निकालने का कार्य शुरू हो गया। ऐसा डीएम संजय कुमार खत्री के निर्देश पर हुआ है।

loksabha election banner

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पक्षी विहार में फैली अव्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने गुरुवार को पक्षी विहार की सफाई शुरू करा दी।

आठ सौ हेक्टेयर में है विहार

799.37 हेक्टयर में फैले समसपुर पक्षी विहार के 650 हेक्टयर में पानी है। इसमें 450 हेक्टयर में जलकुंभी फैली हुई है। सर्दी में यहां पर साइबेरिया, मंगोलिया तिब्बत, मध्य एशिया, लद्दाख और चीन से बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के पक्षी आते हैं, लेकिन झील में ज्यादातर क्षेत्रफल में जलकुंभी होने के कारण पक्षियों का आगमन काफी कम होता जा रहा है। वन संरक्षक लुप्तप्राय परियोजना लखनऊ एपी सिन्हा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी तुलसीदास शर्मा, वन जंतु प्रतिपालक लुप्त प्राय परियोजना लखनऊ सुरेश चंद्र राजपूत, मत्स्य पालक दिनेश कुमार की अगुवाई में सफाई कार्य शुरू हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.