Move to Jagran APP

बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

बढ़ रहा गंगा का जलस्तर जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 12:02 AM (IST)
बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

loksabha election banner

संसू, डलमऊ: पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बरसात व गंगा बैराजों से छोड़े गए पानी से डलमऊ में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर 96.790 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को दो घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। डलमऊ में चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर व खतरे का निशान 99.360 मीटर पर है। उप जिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है, लेकिन अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है। बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियां प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। गंगा स्नान करने आया युवक डूबा सरेनी : लालगंज से गंगा नहाने गेगासो घाट आया एक युवक शुक्रवार को नदी में डूब गया। हालांकि, पुलिस व ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला था। लालगंज के अंबारा पश्चिम गांव के रहने वाले हर्षित चौरसिया परिवारजनों को कुछ बताए बिना ही घर से निकल आए। सुबह करीब चार बजे जब वह अपनी चारपाई पर नहीं मिला तो घर वालों को चिंता हुई। हर्षित की तलाश में उनके भाई अखिलेश चौरसिया और शिवेंद्र चौरसिया गेगासो घाट पहुंचे। यहां पर उन्हें हर्षित की बाइक खड़ी मिली। कपड़े व चप्पल भी बाइक पर रखे थे। काफी देर तक जब वह नहीं दिखा तो उनको विश्वास हो गया कि हर्षित नहाते समय गंगा में डूब गया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल हरिकेश सिंह और गेगासो चौकी इंचार्ज अजीत कुमार सिंह पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर नदी में जाल डलवाया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि हर्षित की तलाश चल रही है। कुछ और गोताखोर भी बुलाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.