शहर में जल निगम के सेवानिवृत्त लिपिक से ठगी
खुद को पुलिसकर्मी बनाकर दो युवक चेन और अंगूठी उतरवाकर हुए फरार
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 10:59 PM (IST)
रायबरेली : शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को जल निगम के सेवानिवृत्त लिपिक को ठग लिया गया। खुद को पुलिस कर्मी बनाकर दो युवकों ने चेन और अंगूठी उतरवाई, फिर उसे लेकर फरार हो गए।
सुपर मार्केट के पास चक अहमदपुर निवासी रिटायर्ड कर्मी अंबरीश श्रीवास्तव मिठाई लेने के लिए यूनियन बैंक तिराहा गए थे। यहां बाइक सवार दो युवक मिले। लगातार हो रहे अपराधों का खौफ दिखाकर उनकी सोने की चेन व अंगूठी उतरवाई। इसके बाद एक कागज में रखकर झोले में डाल दिया। फिर वहां से चले गए। कुछ देर बार अंबरीश ने जब झोले से कागज की पुड़िया निकाली तो उसमें चेन व अंगूठी की जगह छोटे-छोटे पत्थर मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। हालांकि, शहर कोतवाल अतुल सिंह ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें