खेत से लौटे रहे किसान की बिजली गिरने से मौत
रायबरेली रविवार को आसमान में घने बादल छाए रहे। वहीं दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई।
रायबरेली : रविवार को आसमान में घने बादल छाए रहे। वहीं दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। इस बीच सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। लोग घरों में दुबके रहे। वहीं नसीराबाद क्षेत्र के पूरे उसरहा मजरे बभनपुर गांव निवासी किसान पृथ्वीपाल शनिवार रात खेत से लौट रहे थे। तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना घर पहुंच तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सलोन उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने बताया कि जल्द ही उसके परिवारजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रात में हुई बारिश, गिरा पारा
शनिवार देर रात को तेज बारिश काफी देर तक होती रही। इससे पारा भी गिर गया। सुबह से बिगड़े मौसम के मिजाज से किसानों की मुश्किलें बढ़ी रही। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी 24 घंटे और आसमान में बादल छाए रहेंगे। आसमान में छाए रहे घने बादल, दिन में कई बार हुई बूंदाबांदी। बरसात से प्रभावित रहा जनजीवन
संसू, जगतपुर : पूरे बाग निवासी गोपाल, पूरे सेमान सिंह निवासी अशोक, रोझइया निवासी अंबिका, राम शंकर, रामदयाल, आदि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन का कार्य करते हैं। बताया कि लगातार बारिश होने से सरसों की फसल बर्बाद हो रही है। आलू में झुलसा रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। बारिश का असर अब गेहूं की फसल पर पड़ना शुरू हो गया जिससे उत्पादन प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।