कांग्रेसियों ने हरियाणा मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने से खफा कांग्रेसियों ने मंगलवार को हि
रायबरेली : सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने से खफा कांग्रेसियों ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के वीके शुक्ल ने कहा कि सांसद का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा की जनता उनको आगामी चुनाव में जरूर इसका करारा जवाब देगी। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पंकज ने भी कड़ी निदा करते हुए कहा कि हमारी सांसद के इस अपमान का विरोध सड़कों पर आंदोलन के रूप में किया जाएगा। पूरे जिले में जुलूस और प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, राजकुमार दीक्षित, रोहित सिंह, धर्मेंद्रपाल सिंह, आस्था तिवारी, शाजू नकवी, नीरज मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह डब्बू, मनीष अवस्थी, हर्ष भदौरिया आदि मौजूद रहे।