किसान विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ जारी रखेंगे संघर्ष
रायबरेली : मोदी सरकार किसान विरोधी है। इसी कारण कार्यकर्ताओं को मोदी किसान विरोधी पो
रायबरेली : मोदी सरकार किसान विरोधी है। इसी कारण कार्यकर्ताओं को मोदी किसान विरोधी पोस्टर लगाने के आरोप में गलत तरीके से गिरफ्तारी किया गया। पुलिस ने घंटों बैठाया और मारपीट की। इसके बाद भी हम पीछे नहीं हटेंगे। सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ संघर्ष जारी रखा जाएगा।
यह बात स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. योगेंद्र यादव ने कही। बस स्टेशन निकट पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि आइ कैन-19 के जरिए लोकसभा चुनाव में दखल दिया जाएगा। उन्होंने इंडिया सिटीजन एक्शन फॉन नेशन के बारे में बताते हुए कहा कि इसके जरिए टीम इंडिया, एजेंडा इंडिया और होप इंडिया तैयार किया जाएगा। ऐसे लोगों को जोड़ा जाएगा, जो वर्तमान राजनीति से त्रस्त हो चुके हैं। किसी भी दल में जाना नहीं चाहते हैं।
इसके बाद उन्होंने जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्वराज अभियान अध्यक्ष अर्चना ने कहा कि सरकार की गलत नीति का खामियाजा जनता भुगत रही है। अब ऐसा नहीं चलने वाला है। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।