Move to Jagran APP

मैं मां हूं, बच्चों को गलत बात नहीं सिखा सकती : प्रियंका

रायबरेली शुक्रवार को सुबह से शाम तक अपनी मां के संसदीय क्षेत्र में चप्पा-चप्पा घूमते हुए क

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 11:51 PM (IST)
मैं मां हूं, बच्चों को गलत बात नहीं सिखा सकती : प्रियंका
मैं मां हूं, बच्चों को गलत बात नहीं सिखा सकती : प्रियंका

रायबरेली : शुक्रवार को सुबह से शाम तक अपनी मां के संसदीय क्षेत्र में चप्पा-चप्पा घूमते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा कभी तल्ख तो कभी सहज भाषा शैली में लोगों से मुखातिब हुईं। अमेठी में बीते दिनों बच्चों द्वारा नारेबाजी करने वाला एक वीडियो वायरल होने और नोटिस के मामले में प्रियंका वाड्रा ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। कहा मैं मां हूं, 47 साल की हो गई हूं। मेरे बच्चे 16, 18 साल के हैं। बच्चों को गलत बात नहीं सिखा सकती। उन्होंने सीधे कहा कि आप मीडिया वाले हैं। काटछांट कर दिखाएंगे तो सच्चाई सामने नहीं आएगी। गांवों में पहुंची तो वहां किसानों के मुद्दे भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तीखे अंदाज में कहा कि चौकीदार-चौकीदार चिल्लाने वाले गांव में जाकर देखें, असली चौकीदारी तो किसान कर रहे हैं, जो परिवार सहित रातभर खेतों में जागने का विवश हैं।

prime article banner

अमेठी में बच्चों द्वारा की गई नारेबाजी के बाबत बताया कि कुछ बच्चे गलत तरीके के नारे लगा रहे थे। मैंने उन्हें समझाया और कहा कि अच्छे नारे लगाओ। फिर बच्चों ने राहुल गांधी जिदाबाद के नारे लगाए। मगर, आप मीडिया वाले हैं। आप पर भी दबाव है। काट छांट कर दिखाने से असलियत सामने नहीं दिखेगी। कभी मीडिया तो कभी मंच से बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया तो कभी सीएम को घेरा। उन्होंने कहा भाजपा का काम है प्रचार करना। कांग्रेस काम करके दिखाती है। पड़ोसी जिले अमेठी में राहुल गांधी के कम आने के जिक्र पर वे तल्ख हुईं और बोलीं कि भाजपा प्रत्याशी खुद 16 बार आईं हैं, वह भी चार-पांच घंटे के लिए। उन्होंने जूते बांटे हैं। अमेठी के लोग इसका भी जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सरकार कहां है। छह हजार देकर पीठ ठोंक रहे हैँ। किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैँ। मीडिया से कहा कि भाजपा ने जनता की जरूरतों को पांच साल में पूरी तरह नकार दिया है। सिर्फ झूठ बोला जा रहा है। एक सवाल हुआ कि सपा-बसपा का हमला आपके लिए सेटबैक जैसा है। प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को हो रहा है। नतीजों में देख लीजिएगा। इनसेट

दिन में बोले सीएम, शाम को प्रियंका ने दिया जवाब

शुक्रवार को दिन में करीब 12.15 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शहर में अपने संबोधन में कांग्रेस को शाही परिवार कहा था। शाम को प्रियंका ने इसका जवाब देते हुए, कहा कि किसानों को प्रताड़ित करने वालों को अब जवाब किसान देंगे। सल्तनत तो इनकी है। शहंशाह तो यह लोग हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.