Move to Jagran APP

जो कांग्रेस का न हुआ वह भाजपा का क्या होगा : प्रियंका

रायबरेली सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को प्रियंका दिनभर मतदाताओं के बीच रही

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 11:48 PM (IST)
जो कांग्रेस का न हुआ वह भाजपा का क्या होगा : प्रियंका
जो कांग्रेस का न हुआ वह भाजपा का क्या होगा : प्रियंका

रायबरेली : सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को प्रियंका दिनभर मतदाताओं के बीच रहीं। अपनी मां के लिए उन्होंने घर, बाजार और गांव-गांव जाकर दस्तक दी। नुक्कड़ सभाओं में उन्हीं बातों को दोहराया, जो लगातार दो दिन से कह रहीं हैं। स्थानीय भाजपा प्रत्याशी आज उनके निशाने पर रहे। उन्होंने उलाहना देते हुए कहा कि जो कांग्रेस का नहीं हुआ वह भाजपा का क्या होगा। स्थानीय लोगों से रिश्तों की दुहाई भी दी। इंदिरा की कर्मभूमि बताते हुए कहा कि आप लोगों ने सोनिया को बहू माना है। स्वच्छ राजनीति की बात करते हुए उन्होंने पिता राजीव गांधी द्वारा किए गए कामों को याद दिलाया।

loksabha election banner

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महराजगंज थुलवासा व हलोर में नुक्कड़ सभाएं कीं। यहां सोनिया गांधी और रायबरेली के बीच पारिवारिक रिश्तों की बात करते हुए वे भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह तक पहुंचीं। प्रियंका ने कहा कि वह पहले कांग्रेस में थे। जिला पंचायत का चुनाव लड़ने में हम सब ने ही उनकी मदद की। सोचा था कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे तो क्षेत्र की तरक्की करेंगे। लेकिन, उन्होंने अपनी तरक्की कर डाली। जनता को भूल गए। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने स्वच्छ राजनीति के जरिए गरीबों की सेवा की। विदेशों में भ्रमण करने वाले नरेंद्र मोदी ने आज तक किसी गरीब का हाल नहीं पूछा। रायबरेली इंदिरा गांधी की कर्म भूमि है। मेरी मां सोनिया गांधी को रायबरेली की जनता ने बहू कहकर नवाजा है। खातों में 15 लाख, दो करोड़ रोजगार को मोदी सरकार की जुमलेबाजी करार दिया। गूढ़ा बाजार में नुक्कड़ सभा में कहा कि जब सोनिया गांधी जी की तबीयत खराब थी और वे इलाज के लिए विदेश गई थी तो ऑपरेशन होने के बाद सबसे पहले उन्होंने कहा कि प्रियंका रायबरेली फोन करके पता करो। वहां लोग कैसे हैं। प्रियंका ने कहा कि मां का रायबरेली के हर व्यक्ति के साथ दिल का रिश्ता हैं। गुरुवार को ऊंचाहार में जहां सपा नेता व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय के साथ मंच साझा किया, वहीं आज बछरावां के पूर्व विधायक एवं सपा नेता राम लाल अकेला भी प्रियंका के मंच पर खड़े दिखाई पड़े। महराजगंज कस्बे में सुशील पासी ने समर्थकों के साथ प्रियंका वाड्रा का स्वागत किया। ये रहे मौजूद

प्रियंका के रोड शो व सभाओं के दौरान सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला, रामशंकर चौधरी, कमलेश रस्तोगी, विजय वैश्य, सच्चिदानंद, कृपाशंकर शर्मा, प्रिशू वैश्य, इरसाद आलम, जियाउल हक आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.