राजघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, तैयारी पूरी
- शहर के साथ डलमऊ ऊंचाहार और सलोन क्षेत्र में भी भू विसर्जन के लिए खोदवाए गड्ढे
रायबरेली : शारदीय नवरात्र में पंडाल और घरों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पालिका ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर के सई नदी स्थित राजघाट पर तीन स्थानों पर गड्ढे खोदवाए गए हैं। भीड़ आगे न बढ़ सके इसके लिए बैरीकेडिग भी कराई गई है। इसके अलावा डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन क्षेत्र में भू विसर्जन को लेकर स्थल चयन के साथ ही गड्ढे खोदवा दिए गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने शनिवार को राजघाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पालिका कर्मियों को व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी कीमत पर श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। रात में प्रकाश के लिए उचित इंतजाम करने को कहा। उन्होंने बताया कि भीड़ अधिक नहीं होने दी जाएगी। सफाई कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है। स दौरान ईओ बीएम मिश्र ने भी निरीक्षण किया। उधर, डलमऊ में भी प्रतिमा विसर्जन को लेकर गड्ढे खोदवा लिए गए हैं। एसडीएम सविता यादव ने बताया किकिसी कीमत पर प्रतिमाओं का जल विसर्जन नहीं होने दिया जाएगा।
इनसेट
मूर्ति विसर्जन में कम से कम लोग पहुंचे
संसू, बछरावां : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते को देखते हुए उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा ने थाने में नव दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों के साथ बैठक की। कहा कि प्रतिमाओं को नदियों में प्रवाहित नहीं होने दी जाएगी। विसर्जन के दौरान कतई जुलूस न निकलने दें। कम से कम लोगों को जाने दिया जाए। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि शाराीरिक दूरी के साथ मास्क जरूरी है।