गरीब कन्या विवाह और जरूरतमंदों की करेंगे मदद
राष्ट्रीय राजपुताना यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार
रायबरेली : राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक रविवार को शहीद स्मारक मुंशीगंज में हुई। इसमें जनहित के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। समाज के शोषित, वंचित और सबसे निचले तबके के व्यक्ति को न्याय दिलाने और उसकी सहायता करके मुख्य धारा में जोड़ना संगठन का प्रथम उद्देश्य बताया। इस दौरान वर्ष 2021 में गरीब कन्या विवाह कराने का संकल्प लिया गया। साथ ही मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को कंबल देने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने संगठन की नीतियों को प्रसारित करने के लिए डॉ आरएन सिंह को जिला सलाहकार नियुक्त किया गया।कहा कि संगठन राजनीतिक मुद्दों से दूर हटकर सामाजिक मुद्दों के लिए कार्य करेगा। कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की नीतियों का फायदा सिर्फ एक समाज के लिए नही बल्कि सर्व समाज के लिए होगा। इसका उद्देश्य समाज में समरसता का संदेश देना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि संगठन में सक्रिय सदस्यों को बढ़ाया जाएगा। धर्मेंद्र सिंह, जयकरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अमरनाथ सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, संजीव सिंह, अनुज सिंह, शशिधर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, शैलेश सिंह, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
समाज के स<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चे हितैषी थे स्वामी श्रद्धानंद
रायबरेली : स्वामी श्रद्धानंद महाराज का बलिदान दिवस रविवार को आर्यसमाज मंदिर के दयानंद सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान रविवारीय सप्ताहिक सत्संग हुआ। इसमें यज्ञ एवं सत्यार्थ प्रकाश का पठन-पाठन भी हुआ।
वरिष्ठ वेद प्रचारक डीके वर्मा ने कहा कि आर्य समाज में वह बहुत ही सक्रिय रहते थे। महर्षि दयानंद के महाप्रयाण के बाद उन्होने स्वयं को समाज हित के कार्यों में पूर्णत: समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति को बेचकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी, जो अब भारत के मुख्य विश्वविद्यालयों में से एक है। युवाओं को स्वामी श्रद्धानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उपप्रधान जयंती वर्मा और राम सजीवन यादव ने उनकी जीवन गाथा पर भजन प्रस्तुत किया। मंत्री राजीव वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उपप्रधान एमपी पाल, डॉ. विश्राम, मेड़ीलाल विश्वकर्मा, हरिशंकर शुक्ला, सुदीप शुक्ला, शिवमोहन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।