चार लोगों पर बेटी को गायब करने का आरोप
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 11:02 PM (IST)
रायबरेली : खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने चार लोगों पर उसकी बेटी को गायब कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि मेड़ौली गांव में बचन्नी मिश्रा के कंबाइन मशीन है। इसे चलाने के लिए उसने मुरादाबाद से हप्पू और शाहजहांपुर से रवींद्र को बुलाया था। बच्चनी और उसके परिवार की एक महिला ने मिलकर उसकी बेटी को बहलाया-फुसलाया और गायब करा दिया। उसे आशंका है कि उसकी बेटी को हप्पू और रवींद्र के साथ भगाया गया है। ये घटना 29 मई की बताई जा रही है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें