धरा पर फैलेगी हरियाली, रोपे जाएंगे 13 लाख पौधे
- पौधों को तैयार करने में जुटा वन विभाग पौधारोपण के लिए भूमि चिन्हित
रायबरेली : कोरोना जैसी संक्रमित बीमारी में जहां लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे, वहीं वन विभाग ने प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की है। क्षेत्र में करीब 13 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन विभाग ने क्षेत्र की छह नर्सरियों में पौधा तैयार करने के लिए पूरी तरह जुटा हुआ है।
सलोन क्षेत्र की नर्सरी में पौध तैयार करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गई हैं। इसमें फलदार, शोभाकार पौधों की नर्सरी तैयार करने की मुहिम अब युद्ध स्तर पर है। महकमा लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत में जुट गया है। विभाग की पूरी कोशिश है कि पौधों की नर्सरी तैयार कर एक जुलाई से पौधारोपण की शुरुआत की जा सके। आंकड़ों पर गौर करें तो 13 लाख पौधे तीन माह के अंदर लगने हैं। जिसकी शुरुआत जुलाई माह से होकर सितंबर माह तक पूरा कर लिया जायेगा। इनसेट
इन प्रजातियों के लगने हैं पौधे
प्रकाष्ठ प्रजाति- शीशम,यूकेलिप्टस व अर्जुन।
फलदार प्रजाति- आम, नीम, सहजन, महुआ, अमरूद, इमली, करौंदा, नीबू।
शोभाकार प्रजाति- बाटल ब्रश, गोल्ड मुहर।
छायादार प्रजाति- पीपल, बरगद व पाकड़
इन नर्सरियों में तैयार हो रहे पौधे
कांटा, छतोह में 2.23 लाख पौधे।
डीह की नर्सरी में 80 हजार पौधे।
गंगापुर, डीह में 4.25 लाख पौधे।
धरई, सलोन में 2.42 लाख पौधे।
बगहा, सलोन में 2.18 लाख पौधे।
राजापुर, सलोन में 2.02 लाख पौधे। इनकी सुने सभी नर्सरी में पौधे तैयार होने के कगार पर है। जुलाई से पौध लगने शुरू हो जाएंगे। तीन माह के भीतर क्षेत्र में 13 लाख पौधों को लगाना है।
नागेंद्र पटेल, वन क्षेत्राधिकारी