Move to Jagran APP

उग हे सूरजदेव अरघ के बेरिया भईल..

रायबरेली : सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। चौथे दिन व्रती महिलाअ

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:40 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:40 PM (IST)
उग हे सूरजदेव अरघ के बेरिया भईल..
उग हे सूरजदेव अरघ के बेरिया भईल..

रायबरेली : सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। चौथे दिन व्रती महिलाओं का तड़के ही घाटों पर परिवारीजनों के साथ जमावड़ा लग गया। सभी महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्य के निकलने का इंतजार करती रहीं। आकाश में सूर्य की लालिमा छाते ही छठ मइया के जयकारे लगने शुरू हो गए। इस दौरान व्रतियों ने पूजा-अर्चना की। भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर आरती की। इस दौरान लाउडस्पीकरों में उग हे सूरजदेव, अरघ के बेरिया भईल.., हाली-हाली उठ ये आदितमल तोहे अरघा दिआय.., घटवा के आरी-आरी रोपब केरवा बोवब निबुआ.., हथवा में फुलवा डलिया छठ पूजन जाय.., जल्दी उग हो सूरजदेव.., छठी मइया सुन ले विनती हमार.. आदि गीत गूंजते रहे।

loksabha election banner

शहर के सई नदी के राजघाट, शहीद स्मारक और अमावां रोड, सुलतानपुर रोड स्थित शारदा सहायक नहर पर सुबह ही पूजा के लिए व्रतियों के साथ उनके परिवारीजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य के निकलने का इंतजार करने लगी। वहीं उनके परिजन भी सूर्य के निकलने के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। आसमान पर लालिमा छाते ही हर कोई पूजा की तैयारी में लग गया। सूर्य की पहली किरण के साथ पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया। पूरे उल्लास के साथ भगवान सूर्य की आरती करने के साथ विधि विधान के साथ पूजा की गई। घर पहुंचकर महिलाओं ने उपवास तोड़ा। बिहार जनकल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष भारत भूषण, प्रभू कुमार, अर¨वद राठौर ने नगर पालिका के साथ पुलिस प्रशासन के सहयोग पर खुशी जताई। इस मौके पर सुभाष झा, अर्जुन, रमेश कुमार, रामसेवक महतो, दिनेश कुमार, संतलाल, रघुवीर आदि मौजूद रहे।

छठ गीतों से गूंजा परिसर

संसू, लालगंज: आधुनिक रेल कोच कारखाना लालगंज के आवासीय परिसर स्थित तालाब के किनारे महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ पूजा की। इसमें आवासीय परिसर में रहने वाले 15 परिवारों ने छठ पूजा में प्रतिभाग किया। रेल कोच कारखाना के सहायक कार्मिक अधिकारी आरएन तिवारी ने पत्नी के साथ स्वयं भी पूजन किया। इसके अलावा संगीता पत्नी कैलाश गुप्ता, इंदूदेवी पत्नी राजेश, सुनीता पत्नी राममिलन, रीनादेवी पत्नी राकेश, देवंती पत्नी भरत प्रसाद आदि ने छठ पूजा की। मौके पर रेलपहिया कारखाना के डीजीएम संजय झा अपनी पत्नी हेमलता झा के अलावा राममिलन, संजय ओझा, सुशील गुप्ता, लालबाबू, सत्य प्रकाश, कैलाश गुप्ता आदि का प्रमुख योगदान रहा।

भगवान भाष्कर को दिया अ‌र्घ्य

संसू, डलमऊ(रायबरेली) : छठव्रती महिलाओं ने बुधवार को डलमऊ के वीआईपी घाट व राजघाट पर भगवान भास्कर को सुबह पूरे विधि विधान के साथ जल में खड़े होकर अ‌र्घ्य दिया। भगवान सूर्य बुद्धि व आरोग्य के देवता हैं मान्यता है कि भगवान भाष्कर की अराधना से बुद्धि व वैभव बढने के अलावा कई असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है व छठव्रती महिलाओं की सभी मन्नतों को भगवान सूर्य पूरी होती हैं। इस दौरान रात में महिलाओं ने जागरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.