Move to Jagran APP

लिपिक और एंबुलेंस चालक समेत 9 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

नगर पालिका के लिपिक का बेटा भी संक्रमित एल-3 हॉस्पिटल भेजे गए चार मरीज

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:03 AM (IST)
लिपिक और एंबुलेंस चालक समेत 9 लोग मिले  कोरोना पॉजिटिव
लिपिक और एंबुलेंस चालक समेत 9 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

रायबरेली : 24 घंटे के भीतर 9 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें नगर पालिका में तैनात लिपिक और एंबुलेंस 108 का चालक भी शामिल है। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हो गई है। इनमें से चार मरीजों को गंभीर हालत में एल-3 हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

नगर पालिका रायबरेली में तैनात लिपिक कुछ दिन पहले बीमार हुए। उन्हें एसजीपीजीआइ में भर्ती किया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनके घरवालों की जांच कराई गई। रविवार को उनका बेटा भी पॉजिटिव निकला है, जिसकी उम्र 21 वर्ष है। उसे भी एसजीपीजीआइ में भर्ती कराया जाएगा। फिलवक्त उसे एल-1 हॉस्पिटल में रखा गया है। बछरावां के आदिनगर निवासी 30 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है, जोकि एंबुलेंस का चालक है। इनके अलावा डलमऊ के पूरे रेवती सिंह निवासी 80 वर्षीय कैंसर पीड़ित मरीज को कोरोना हुआ है। लालगंज के बहाई गांव का 19 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। रैंडम जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के सर्वोदय नगर निवासी 28 साल की महिला संक्रमित मिली है। वह उत्तराखंड से हाल ही में अपने घर लौटी थी।

मुंबई से लौटी महिला व पुरुष बीमार

ऊंचाहार : क्षेत्र गांव पट्टी रहस कैथवल की 31 साल की महिला और होरैसा गांव के 46 वर्षीय शख्स में कोरोना वायरस मिला है। ये दोनों तीन दिन पहले मुंबई शहर से ट्रेन से अपने-अपने गांव लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन दोनों के शहर से लौटने के दिन ही गुरुवार को इन लोगों के सैंपल कराए थे। दोनों गांव सील कर दिए गए हैं।

महिला मिली कोरोना संक्रमित

सतांव : क्षेत्र के गढी दूलाराय गांव की महिला की शनिवार की रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। कुछ दिन पहले चोट लगने पर उसने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था। इस दौरान सूरत से उसका भाई भी उसका हाल जानने आया था। वह एक सप्ताह बाद लौट गया। इलाज कराने के बाद महिला भी घर आ गई थी। संक्रमित मिलने पर उसे एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनके परिवार के सात लोगों को क्वारंटाइन केंद्र भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.