बोरे नहीं तो कहीं धान डंप, क्रय केंद्रों पर खरीद बंद
रायबरेली क्रय केंद्रों में खरीद शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीत गया। अभी तक व्यवस्था नहीं
रायबरेली : क्रय केंद्रों में खरीद शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीत गया। अभी तक व्यवस्था नहीं सुधरी। ज्यादातर केंद्र मात्र कुछ दिन ही खरीद कर सके। केंद्र प्रभारियों की मांग के बाद भी अधिकारी बोरों की व्यवस्था और न ही उठान सुनिश्चित करा सके।
जागरण टीम ने मंगलवार को धान खरीद की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। क्रय केंद्रों पर किसान किराए के ट्रैक्ट्रर ट्राली में उपज लादकर कतार में खड़े हैं। वहीं बोरों की समस्या और उठान न होने से खरीद बंद है। ²श्य-एक
फोटो संख्या- 8 समय सुबह 10:55 बजे।
साधन सहकारी समिति मतरौली बाबूगंज किसान ट्रैक्टर ट्राली में उपज लादकर खड़े थे। गोदाम से उठान न होने के कारण तौल नहीं हो रही थी। नेवादा गांव के राम सहारे, हरिनाथ सिंह, रामप्रकाश ने बताया कि किराए का वाहन लेकर क्रय केंद्र पर धान बेचने आए हैं।
²श्य-दो
फोटो संख्या- 9
समय सुबह 10:25 बजे।
साधन सहकारी समिति बेवल में खरीद बंद थी। किसान राम आसरे, बिदादीन, दसाराम निवासी भुआलपुर सिसनी मौजूद रहे। सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि क्रय केंद्र पर अभी तक नमी मापक यंत्र नहीं है। इसके लिए किसानों को दूसरे क्रय केंद्र पर भेजा जाता है।
²श्य-तीन
फोटो संख्या-10
समय सुबह 10:45 बजे। राजकीय धान क्रय केंद्र जिगना में बोरे न होने से किसान धान वापस ले जा रहे थे। किसान गजेंद्र, राजेश ने बताया कि किसान स्वयं अपनी बोरी लेकर आते हैं, उनकी तौल होती है। बाकी को लौटा दिया जाता है। केंद्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बोरे और पंखा न होने से तौल प्रभावित हो रही है। ²श्य-चार
फोटो संख्या-11
समय दोपहर 12:25 बजे। साधन सहकारी समिति डीह और टेकारी दांदू क्रय केंद्र में तौल बंद मिला। केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। केंद्र प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि जो धान खरीदा गया। उसका अभी उठान नही हुआ, जिससे खरीद नहीं की जा रही है। ²श्य-पांच
फोटो संख्या-12
समय दोपहर 12 बजे।
खरीद केंद्र उपमंडी स्थल पखरौली में कई किसान खडे थे, लेकिन मौके पर खरीद बंद मिली। किसान ऋषि साहू ने बताया कि उपज बेचने के लिए एक माह से दौड़ रहे हैं। डलमऊ के खरीद केंद्र पर बाहर से लाकर लोग उपज बेच रहे हैं।
वर्जन
सभी क्रय केंद्रों पर बोरों की व्यवस्था के लिए जिला प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी कहीं भी खरीद बंद न करे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रामानंद जायसवाल जिला खाद्य विपणन अधिकारी